Lakhpati Didi Yojana

 Lakhpati Didi Yojana भारत सरकार की आर्थिक विकाश के क्षेत्र के लिए एक दूरगामी योजना है, जिसका उद्देश्य ही ग्रामीण क्षेत्र की बेरोजगार या कम आय वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता दिला  सशक्त बनाना है। योजना के तहत महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार के अवसर और बैंक लोन जैसी सुविधा दी जाती है, जिससे वे सालाना एक लाख रुपये या उससे अधिक कमा सकें। 

Lakhpati Didi Yojana


Lakhpati Didi Yojana 2025: अब हर महिला बनेगी लखपति – जानिए पूरी योजना। 

 मोदी सरकार महिलाओं को Lakhpati Didi Yojana 2025 के तहत अपने बलबूते पर स्वरोजगार देकर ₹1 लाख सालाना कमाई के लिए सक्षम बनाने का प्रयास कर रही है। और इसमें काफी सफलता भी है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वावलम्बी बनाने की दिशा में सरकार का यह एक बहुत बड़ा कदम है। क्योंकि लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana) खासकर गाँव में निवास कर रही महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत और सुदृढ़ बनाने के लिए शुरु की गई है।



इसकी शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 15 August 2023 को की गई थी, और अब 2025 तक इसका विस्तार करके इसे और ज्यादा प्रभावशाली बना दिया गया है। Lakhpati Didi Yojana 2025 महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में सहायक है, जिससे लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। 


आइए विस्तार से जानते हैं कि यह योजना क्या है, इससे कौन-कौन लाभ उठा सकते है, और कैसे आवेदन कर सकते हैं।

 


Lakhpati Didi Yojana Kya Hai 

 

लखपति दीदी योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक खास योजना है, जिसका मकसद ग्रामीण महिलाओं को निर्वलता एवं गरीबी से निजात दिलाने के लिए बनाया गया है। इस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की थी। जिसके तहत महिलाओं को अपने रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, ताकि प्रशिक्षण के बाद वे हर साल कम से कम एक लाख रुपये कमा सकें। 


 इसके लिए सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को ट्रेनिंग देती है। इसके बाद  लोन और अन्य सहायता किया जाता है। महिलाएं ट्रेनिंग में सिलाई की कला, बकरी पालन, मुर्गी पालन, आधुनिक खेती, सब्जी उत्पादन जैसे काम सीखकर अपनी कमाई कर सकती हैं। पहले ही इस योजना से लाखों महिलाएं जुड़ चुकी हैं और अपने परिवार का सहारा बन रही हैं। अब आपकी बारी है इसका जरुर लाभ उठाए। 



Also Read: Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025: आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम, जानें आवेदन प्रक्रिया।।



योजना का लक्ष्य साफ है कि भारत के हर गांव की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बन भारत के विकाश में योगदान दें।



✅ लखपति दीदी योजना का उद्देश्य 

Lakhpati Didi Yojana का मुख्य लक्ष्य देश की महिलओं को सम्मान स्थापित कराना है। इसके अलावे हमइसे  निचे सकते है जो कुछ इस प्रकार है -


1. पूँजी जुटाने में मदद करना 

  • महिलाओं को सालाना ₹1 लाख या उससे अधिक कमाई के काबिल बनाना। 
  • अपने स्वामित्व वाले रोजगार के लिए प्रशिक्षित करना तथा माइक्रो फाइनेंस और स्वयं सहायता समूहों को सहायता करना। 

  • हरेक पात्र स्‍वयं सहायता समूह को 20,000 से 30,000 रुपये दिए जाते हैं।

  •  यह राशि सामुदायिक निवेश की स्तिथि में अधिकतम 2.50 लाख रुपये तक प्रति स्‍वयं सहायता समूह हो सकती है।



2. बैंक ऋण

  • महिला उद्यमिता को स्वरोजगार स्कीम के प्रति आकर्षित करना।
  • स्वयं सहायता समूहों के लिए 20 लाख रुपये तक का बिना किसी रेहन के बैंक ऋण।



3. ब्याज अनुदान: 

  • महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बैंकों/ वित्तीय संस्थानों से लिए गए सभी प्रकार के ऋणों पर  हरेक स्वयं सहायता समूह को अधिकतम 3,00,000 रुपये तक का ब्याज अनुदान।



4. ओवरड्राफ्ट की सुविधा 

  • जिन महिलाओं का जन-धन खाता के तहत खता होगा वैसे वैसे सभी  स्वयं सहायता समूह के हर महिला सदस्य को 5,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट (ओडी) सीमा से मदद किया जायेगा। जिसका प्रयोग वे आपात स्तिथि में कर सकती है।


अभी तक 1,48,32,258 दीदी लखपति योजना का लाभ ले चुकी है। सरकार ने वर्ष 2025 तक 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। आइये हमसब मिलकर भारत को सशक्त और विकसित बनाये। 



 लखपति दीदी योजना पात्रता (Eligibility)

किसी भी महिला को इस योजना का लाभ लेने के लिए गवर्नमेंट ने कुछ पात्रता रखी है जो निम्नलिखित है उसे ये शर्तें पूरी करनी होंगी:


  •  महिला होनी चाहिए
  • ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित हो
  • स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हो
  •  योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग में भाग लेने के लिए इच्छुक हो



आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)


➤ आवेदनकर्ता का आधार कार्ड

➤ व्यक्तिगत बैंक खाता विवरण

➤ आपका पासपोर्ट आकार में फोटो

➤ SHG सदस्यता प्रमाण-पत्र

➤  निवास प्रमाण-पत्र



योजना से मिलने वाले कार्य / रोजगार के अवसर

 यदि इसमें आप लखपति दीदी योजना में चुने जाते है तो  इसके तहत महिलाओं को कई तरह के कार्यों में प्रशिक्षित किया जाएगा, सभी विवरण निचे दी जा रही है। जैसे:


🧵 सिलाई-कढ़ाई

🐐 बकरी पालन

🐔 मुर्गी पालन

🍯 मधुमक्खी पालन

🥒 अचार, पापड़ और मुरब्बा निर्माण

🌾 जैविक खेती

💻 डिजिटल सेवा केंद्र (CSC) संचालन



योजना का सबसे बड़ा फायदा

👉 इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह न केवल महिलाओं को लखपति बनने का मौका देता है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास जगाता है।


👉 महिलाएं स्वयं अपनी पहचान बना रही हैं और अपने साथ-साथ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी सुधार रही हैं। जिससे उन्हें अपने बच्चे की अच्छी देखभाल में मदद मिल रही है। 



लखपति दीदी योजना आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

इसके लिए आपको अपने नजदीक के स्वयं सहायता समूह (SHG)से संपर्क स्थापित करना होगा। ऊपर बताये गए सभी कागजातों के साथ मिले और अपना नाम जोरवाये। क्योकि वर्तमान में पूरी तरह से ऑनलाइन आवेदन हेतु ऑफिसियल वेबसाइट लॉन्च नहीं हुआ है। 



⭐🌟अगर आगे ऐसा होता है तो, हम जरूर ही आपसे साझा करेंगे। नवीनतम जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सप्प Whats-App ग्रुप ज्वाइन करे। ⭐🌟


  • इसके साथ ही आप इस योजना से जुड़ने के लिए:
  • ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से जानकारी लें सकते है। 
  • आप स्वयं सहायता समूह कार्यालय (SHG) के अधिकारी से संपर्क कर सकती हैं
  • जैसे ही ऑनलाइन आवेदन होगा, आप उसे https://nrlm.gov.in पर चेक कर सकेंगी।



योजना प्रगति

 

गवर्नमेंट प्रेस श्रोत द्वारा बताये रिपोर्ट के अनुसार लखपति दीदी योजना पहल ने प्रशिक्षितो तथा संभावित लाभार्थियों का एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया है। इस योजना से 6,611 मास्टर ट्रेनर और 3 लाख कम्‍युनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) को तैयार किया गया हैं जो ग्रामीण महिलाओं की वित्तीय आजादी एवं उनके मार्गदर्शन के लिए महत्वपूर्ण हैं।



अभी देश भर में 2.47 करोड़ के लगभग पात्रता रखने वाली लखपति दीदियों की पहचान की गई है जिन्हे सहारा दिया जाना है। 44 लाख व्यक्तियों को डिजिटल पहुँच के लिए पंजीकृत किया गया है।  जिससे इस योजना की डिजिटल पहुंच बढ़ी है। जो वाकई में सामूहिक प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने तथा उन्हें स्थायी रोजगार को बढ़ावा देने में क्रन्तिकारी परिवर्तन का करक है।



भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 15,047.00 करोड़ रुपये का बजटीय परिव्यय का प्रस्ताव दिया है। इससे स्‍वयं सहायता समूह के सदस्यों की जीविका के लिए प्रयास बढ़ाने में मदद मिलेगी। जो स्‍वयं सहायता समूह के सदस्यों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाएगा।  



लखपति दीदी का सफर

पहला उदहारण 

1. दुलेश्वरी देवांगन का है जो एक अत्यंत गरीब महिला थी, जिसके पास एक छोटी सी दुकान चलाने के लिए भी पर्याप्त धन नहीं था। जिस कारण उसकी जिंदगी काफी परेशानियों से गुजर रही थी। परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त आय नहीं हो पा रही थी। 


मगर कही से जानकारी होने पर उन्होंने एक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) में शामिल हुई और यही से एक परिवर्तन का दौर शुरु हुआ। उसने समूह के लिए ई-बुक कीपर में नियुक्त होकर अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने का प्रयास किया और काफी सक्रियता से आजीविका के अवसरों की तलाश की। इसके इसी प्रयासों और आजीविका प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिये दुलेश्वरी ने ई-रिक्शा योजना से 50,000 रुपये का ऋण प्राप्त किया।


 इस सहायता से उसे आवश्‍यक पूंजी उपलब्‍ध हुई और ई-रिक्शा का स्वरोजगार शुरु हुआ। धीरे-धीरे रिक्शा की कमाई से अच्छी आय होने लगी और उनका जीवन स्तर बदलने लगा। जीवन में खुशियों की रंग भरने लगा। उनकी इस प्रयास को देखकर आस-पास के गाँव वाले लोगो में भी आत्मविश्वास पैदा हुआ और लगा कि दुलेश्वरी की तरह वे सब भी अपने बल पर स्वरोजगार खड़ी कर सकते है जिससे उन्हें बेहतर आय होगी। 


 अब दुलेश्वरी उद्यमिता के लिए लोगों में प्रोत्साहन का प्रतीक बन गई, जिससे समाज में एक विशेष पहचान मिली। वर्तमान में, वह एक स्थायी आजीविका का आनंद उठा रही है और प्रति माह 12,000 से 15,000 रुपये कमाती है। दुलेश्वरी की यह कहानी लोगों को ऊपर उठाने और स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने में स्वयं सहायता समूहों,तथा उनके कुशल  प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रयासों उजागर करने का उदाहरण है।



2. दूसरा उदहारण: नारी शक्ति महिला दल की है जो त्रिपुरा राज्य के दक्षिण त्रिपुरा जिला अंतरगर्त सतचंद ब्‍लॉक स्थित मगुरचरा गांव की रहने वाली है। जिसने स्‍वयं सहायता समूह से जुड़कर  (नारी शक्ति महिला दल) द्वारा बकरी पालन, खेती और सर्दियों के कपड़े को आजीविका का साधन बना डाला और अब 25,000 से 30,000 रुपये तक की औसत मासिक आय कमा रही है। यह राशि आगे और भी बढ़ेगी। 



परन्तु इनका भी जीवन पहले बहुत कठिनाइयों से भरा था। तब इनलोगों ने भी स्‍वयं सहायता समूह को ज्वाइन किया और बैंक की आर्थिक सहायता द्वारा तथा कार्य की ट्रेनिंग लेकर अपना खुद का व्यापार शुरु किया। उन्‍होंने प्रतिकूल परिस्थितियों के खिलाफ एक ढाल का निर्माण किया तब कही जाकर आज ये सभी अपने पैरों पर खरी है, जो समाज में  मिशाल बन रही है।  



ऐसी अनेक अनगिनत महिलाएँ प्रेरणास्रोत और सामूहिक कार्य के बलबूते अपना सशक्तिकरण कर रही है जो की नारी समाज के परिवर्तनकारी ताकत का प्रमाण हैं। उनकी कहानी, उम्‍मीद की किरण, दिखाती है जो सहस का परिचय बोध और उज्जवल भविष्य का पथप्रदर्शक हैं। आशा है आपमें भी कुछ करने का जूनून जरूर ही आया होगा तो तैयार हो जाये। अब आपकी बारी है, अपना लक्ष्य चुनने का। 



Important Link 


  • Official Link                         Click Here
  • Lakhpahi Didi Link             Click Here
  • Whatsapp Link                     Click Here

 


 निष्कर्ष (Conclusion) 


Lakhpati Didi Yojana 2025 भारत की ग्रामीण महिलाओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। यदिआप या आपके आसपास में कोई महिला इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो आप उसे जुड़ने में सहायता करे जिससे और हमारे देश की और भी दिदिया लखपति दीदी बन सके। 

सरकार अपनी संस्थाओं के द्वारा लगातार पूरा प्रयास कर रही है कि भारत की हर निर्धन महिला को आर्थिक रुप से मजबूत बनाया जाए – तो अब आपकी बारी है।  



 FAQs. 


प्रश्न: लखपति Didi/स्कीम योजना क्या है?

उत्तर: लखपति दीदी योजना गांव की स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को स्वरोजगार देकर आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की एक सरकारी पहल है, जिसके द्वारा उनकी वार्षिक आमदनी को  ₹1 लाख या इससे अधिक करना है। यह योजना महिलाओं को स्थायी तरीके से उन जीवन यापन के लिए उनके कौशल के विकास, वित्तीय साक्षरता, और स्वरोजगार में मदद करती है। जिससे उनके आय में वृद्धि हो।


प्रश्न: लखपति दीदी का रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उत्तर: यदि आप पहले से अपने आवास के पास किसी स्थानीय स्वयं सहायता समूह के सदस्य नहीं है तो आप अपना निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते की प्रति और मोबाइल नंबर के द्वारा जुड़ने का अनुरोध करे फिर आपको उनके द्वारा शामिल किया जायेगा। ये समूह आपकी मदद करेंगे। 


प्रश्न: भारत में कितने लखपति दीदी है?

उत्तर: भारत में इस योजना से लगभग सवा करोड़ से ज्यादा दिदिया लखपति दीदी बन चुकी है। परन्तु  2025 तक इसे दो करोड़ तक लेन का लक्ष्य रखा गया है। 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.