Janam Praman Patra Online Apply

यदि,आपके परिवार में कोई बच्चा है जिसका आपने अभी तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है और अब आप अपने बच्चों के Janam Praman Patra Online Apply करने के बारे में सोच रहे है, तो यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अपने परिवार के बच्चों या किसी अन्य का जन्म प्रमाण पत्र आवेदन बिना किसी भाग-दौड़ के ऑनलाइन आवेदन द्वारा बनवा सकते है। बच्चें के जन्म के बाद उसका Birth Certificate का होना अति आवश्यक है। जिसकी जरुरत आधार पैनकार्ड या अन्य दस्तावेज की तरह ही भविष्य में आपको पर सकती है। इसकी जरुरत भारत सरकार के किसी भी योजना के सहायता लेने में भी बच्चों की मदद करता है।

Janam Praman Patra Online Apply

Janam Praman Patra Online Apply।। बिहार जन्म प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन बनवाये।।

दोस्तों, इस आर्टिकल में हम जानेगें कि कैसे भारत सरकार द्वारा संचालित ऑफिसियल वेबसाइट पर Janam Praman Patra Online Apply किया जाता है। जो की हमारे लाइफ का महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। जन्म प्रमाण पत्र द्वारा हम अपने जन्म से जुड़ी जानकारी को लिखित एवं वैध दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत कर सकते है। ईसकी जरुरत सरकार के द्वारा संचालित किये जाने वाले समाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में भी होती है। 


भारत सरकार के द्वारा सभी राज्य के नागरिकों के लिए अब Birth Certificate सेवा को ऑनलाइन व्यवस्था के तहत शुरु किया गया है। इस सेवा के ऑनलाइन शुरु हो जाने पर अब राज्य के सभी नागरिक इस सेवा का लाभ घर बैठे उठा सकते है। डिजिटल युग में जब हर तरफ डिजिटल क्रांती का असर दिख रहा है। वैसे में भारत सरकार ने भी जन सुविधा हेतू Janam Praman Patra Online Apply कर रजिस्ट्रेशन करने के लिए एक नया पोर्टल बनाया है। जिसके द्वारा आप आसानी से आवेदन कर अपना जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है। 


तो यदि आप भी Janam Praman Patra Online Apply करना चाहते है। तो नीचे दिए गए जानकारी को पूरे ध्यान से पढ़े। जिसके प्रक्रिया के बारे बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया साथ में इसके बन जाने के बाद डाउनलोग करने की प्रक्रिया को भी बड़े ही सहज ढंग से समझाने का प्रयास मेरे द्वारा किया गया है। अंत में आपको कुछ महत्वपूर्ण लिंक प्रदान किया गया है। जो आपके आवेदन करने में सहायता पहुँचा सकता है।


जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है:

 जन्म प्रमाण-पत्र  वैध  सरकारी दस्तावेज होता है जो भारत सरकार के जनसांख्यकी विभाग द्वारा जारी किया जाता है। यह व्यक्ति के उम्र, जन्म का स्थान तथा माता-पिता के व्यक्तिगत जानकारी से अवगत कराता है। इसकी जरुरत आपको किसी विद्यालय में नामांकन रोजगार नौकरी, सरकार प्रायोजित समाजिक सुरक्षा योजना या कोई अन्य कानूनी जरुरतों में पड़ती है। यह सरकारी सक्षम पदाधिकारी या हॉस्पीटल के द्वारा जारी किया जाता है। 


अतः यह बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे हमारे जन्म से संबंधित व्यक्तिगत  जानकारी जैसे-नाम, माता-पिता का नाम, व्यक्ति का लिंग, जाति तथा राष्ट्रीयता आदि अंकित होता है। बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र को आप उसके जन्म के 21 दिनों के बाद लेने के हकदार आप हो जाते है। इसे आप सरकारी हॉस्पिटल या ऑफिस से प्राप्त कर सकते है। भारत में निवास के वैद्य रुप से मान्यता के लिए भी यह जरुरी दस्तावेज है।


RBD एक्ट 1969  अनुसार जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन के लिए सभी क्षेत्रों में रजिस्ट्रार नियुक्त किये गए है। बर्थ नियम के अनुसार हॉस्पिटल नर्सिंग होम स्वास्थ्य केन्द्र में जन्म लेने वाले बच्चों की जानकारी जन्म के 21 दिनों के अंदर में रजिस्ट्रार को करना होता है।


भारत में निवास के वैद्य रुप से मान्यता के लिए भी यह जरुरी दस्तावेज है। तो अगर आपके परिवार के भी किसी सदस्य अभी तक Birth Certificate नहीं बना है और बनवाना चाहते है, तो यह लेख आपको पुरे ध्यान से पढ़नी चाहिए।

   

Janam Praman Patra Se Labh:

जन्म प्रमाण-पत्र के ढेरो सारे फायदे हैं जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं 

  • कोई भी भारत का नागरिक सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में प्रयोग कर सकता है। 
  • नौकरी प्राप्ति में उम्र सीमा को प्रामाणिक रूप से साबित करने के लिए आयु प्रमाण का यह वैध दस्तावेज है।   

  • कानूनी संपत्ति जैसे की भूमि सम्पति से जुड़े दावे अधिकार को दर्शाने में मदद करता है।
  • बाल विवाह को रोकने के लिए आप इसका प्रयोग कर सकते है। 

  • पासपोर्ट, ड्राइवरी लाइसेंस में भी इसकी जरूरत होती है। जिसके द्वारा आप इन सारे सेवाओं  का लाभ आसानी से ले सकते है।  
  • यह वोटर आई० डी० कार्ड  बनवाने में भी सहायक है। जिससे आप मतदान कर पाते हैं। आधार कार्ड  पासपोर्ट सम्बंधित दस्तावेजों के लिए भी सहायक है। 

  • यदि विद्यालय में प्रवेश पाना हो तब भी इसकी जरूरत आपको पड़ती है। क्यों विद्यालय के द्वारा इसकी माँग की जाएगी।  
  • आयु प्रमाण पत्र सेवा के ऑनलाइन शुरू होने से लोगो को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
  • आयु प्रमाण पत्र सेवा के ऑनलाइन आवेदन करने से आपके समय और धन की भी बचत होगी तो है न यह बहुत ही उपयोगी दस्तावेज।

Janam Praman Patra kaise Banta Hai:

 जन्म प्रमाण पत्र सरकार द्वारा पंजीकृत केंद्रों कार्यालयों के द्वारा जारी किया जाता है, जहाँ बच्चे के जन्म के समय उनके अभिभावक माता-पिता निवास कर रहे होते हैं। बिहार में मुख्य रुप Janam Praman Patra निचे बताए गए स्थानों द्वारा जारी किया जाता है। 

  • नगर निगम 
  • नगर पालिका 
  • नगर परिषद 
  • ग्राम पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र में) 

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन या ऑफलाइन  बनवाने की पूरी प्रक्रिया के लिए इस लेख को आगे पढ़ना जारी रखे। आगे सारे स्टेपो को विस्तार से बताया गया है।


Online Birth Certificate Bihar: 

यदि आप बिहार में निवास करते है और आप भी अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है तो बिहार सरकार ने बिहार राज्य में निवास कर रहे नागरिको के नवजात बच्चों तथा छोटे बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए भी ऑनलाइन सेवा शुरु किया गया है जिसके माध्यम से आप आसानी से अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवा पाएंगे। निचे बताये गए स्टेपो का पालन कर आप आसानी से पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे। 

परन्तु पंजीकरण करने से पहले आपको कुछ जरुरी जानकारी की जरुरत पड़ेगी जिसे आप एक नोटबुक पर नोट करके रखे साथ में बताये गए डॉक्मेंट्स को भी पहले से अपने पास रख ले। अपने बच्चे के जन्म का स्थान माता-पिता का आधार कार्ड राशन कार्ड तथा अन्य पहचान पत्र अपने पास रख लेना है। ताकि आपको आवेदन करने में आसानी हो। 

 

Birth Certificate Ke Liye Jaruri Kagjat:

  • शिशु के माता-पिता का आधार कार्ड 
  • माता-पिता का वोटर आई कार्ड 
  • सरकार द्वारा जारी राशन कार्ड 
  • माता-पिता का निवास से सम्बंधित कागजात 
  • ड्राइविंग लाइसेन्स 
  • शिशु के जन्म के समय से जुड़े हॉस्पिटल के कागजात 
  • अस्पताल के पंजीकरण रसीद 
  • शिशु के जन्म के समय का अस्पताल द्वारा जारी किया गया दस्तावेज
  • शिशु के जन्म के एक साल पूरा हो जाने के बाद बनवाने के लिए एफिडेविट

Birth Certificate Banne Me Lagne Vala Shulk:

  • बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए शुल्क हर राज्य का अपना अलग-अलग प्रक्रिया है। 
  • आप अपने राज्य का चुनाव कर वहाँ के नियम से अवगत हो जायेंगे जिसका ऑफिसियल लिंक निचे दिया गया है। 
  • उम्र प्रमाण पत्र निःशुल्क बनता है या फिर इसे बनाने में बहुत कम शुल्क देना होता है।

ध्यान देने वाली बात ये है कि इसमें सारी जानकारी सही भरे अन्यथा बाद में सुधार कराने में आपको बहुत परेशानियाँ होंगी।


 Janam Praman Patra Online Apply Kaise Kare: 8 स्टेप

प्रदेश के सभी नागरिकों के अपने परिवार के सभी सदस्यों का बर्थ सटिफिकेट का होना इस डिजिटल युग में परम आवश्यक एवं लाभदायक है। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आप सभी को कुछ साधारण स्टेप्स बताने जा रहा हूँ जिसका अनुसरण यदि आप करते है और ऊपर बताए गए आवश्यक कागजात को कम्पलीट रखते है तो आप अपना या अपने परिवार के शिशुओं का उम्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन या अपने नजदीक के कॉमन सर्विस सेन्टर द्वारा बनवा सकते है।


स्टेप 1:- किसी तरह के आवेदन के लिए सबसे पहले हमें उस बिभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होता है। तो आप सर्वप्रथम ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करे। जिसका लिंक इस लेख के दिया गया है। जहाँ दाहिने तरफ जनरल पब्लिक ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लीक करे तो आपको कुछ ऐसा दिखेगा। 👇


Janam Praman Patra Online Apply

स्टेप 2:- अब जो आपके सामने पेज खुलेगा वहाँ अपना एक एकाउंट क्रिएट करना होगा। जो आप अपना यूजर नाम ईमेल आईडी  मोबाइल नंबर बच्चे के जन्म की तिथि अपने जिले का नाम सुब डिस्टिक या तालुक आदि के कॉलम कोभर दे। नीचे माँगे गए कैप्चा को डाले और क्लीक करे।  



Janam Praman Patra Online Apply

स्टेप 3:-  इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा। अब अपने दिए गए ईमेल को चेक आउट करे जहाँ से आप अपना यूजर आईडी को एक्टिवेट करे। ईमेल पर प्राप्त लॉगइन आईडी को कॉपी कर स्टोर कर ले। और दिए हुए लिंक पर क्लिक कर आगे बढे। 

  

स्टेप 4:- अब जो पेज दिखाई देगा वह रजिस्ट्रेशन के लिए खुलेगा। यहाँ आपको अपना लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड डाले। पुनः एक बार और पासवर्ड  रिपीट करे और फाइनल कन्फर्म करे। दिए हुए कैप्चा कोड को भरे और समिट बटन पर क्लीक करे।


 

स्टेप 5:-  इस स्टेप तक आपका आईडी चालू हो गया है। यहाँ अपना लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड डाले तथा दिया हुआ कैप्चा भरे और लॉगिन हो जाये।  


स्टेप 6:- अब जो आपको स्टेप लेना है वह बर्थ  ऑप्शन का होगा तो इसका चुनाव करे और एड बर्थ रजिस्ट्रेशन पर ओके कर आगे बढे।  


Also Read:👉  Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana रु 50000 स्नातक पास को।।


स्टेप 7:-  आगे जो स्टेप आपको लेना है वह आपके कुछ डिटेल्स जानकारी देनी है। जो आप आसानी से दे सकते है। यह एक सामान्य फॉर्म भरने के समान होता है इसे अच्छे तरीके से फील करे। अब इसे सेव करे और ओके करे स्वतः ही आपको यह आटोमेटिक रिलेटेड पेज पर ले जायेगा। दिए गए प्रश्नो का उत्तर दे कर सेव कर ले। और एक फिर क्लीक करे।  


स्टेप 8:- आपके सामने जो पेज ओपन होगा वह आपके दिए गए जानकारी अनुसार भरा हुआ फॉर्म होगा। जो आपने ऊपर की स्टेपों के अनुसार दिया है। जिसे आपको रिव्यु करना है तत्पश्चात सबमिट पर क्लीक करे।

 

आपके उम्र प्रमाण पत्र आवेदन की प्रक्रिया सम्पूर्ण हो जाएगी। इस बात का जरुर ध्यान रखे कि सभी स्टेपों का पालन सही-सही किया गया हो। सभी कॉलम को बड़े ही ध्यानपूर्वक एवं इत्मीनान से भरे ताकि कोई गलती न हो। अन्यथा जानकारी गलत होने की स्तिथि में इसे सुधार करना आपको बहुत मुश्किल में डाल सकता है। 

 

Praman Patra Banne Me Lagne Vala Samay:

जब आपका आवेदन सफल रूप से रजिस्टर्ड हो जाता है तो आपको इसकी ओरिजिनल प्रति प्राप्ति में लगभग 7 दिन से लेकर 21 इक्कीस दिन का समय लग सकता है।यह समय सीमा बिहार सरकार के द्वारा तय की गई है। और तब तक आपको इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। जन्म प्रमाण पत्र के बन जाने के बाद आप इसे आसानी से डाउनलोड भी कर सकते है। 

ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करे इसके बारे में आगे इस लेख पूरी प्रक्रिया बताई गई उसे ध्यान से पढ़ आप स्वयं डाउनलोड कर सकते है। आप इसे लोकल ऑफिस कार्यालय नगर निगम से भी पा सकते है।


Birth Certificate Ka Status Kaise Chek Kare:

  • बर्थ सर्टिफिकेट का स्टेटस चेक करने के लिए आपको अपने नगर सेवा के विभागीय पोर्टल पर विजिट करे। 
  • इस पोर्टल पर विजिट करने पर इसका होम पेज खुलेगा। 
  • इस होम पेज पर आपको बर्थ सर्टिफिकट का बटन दिखाई देगा जिस पर आपको ओके करना है। 
  • अब जो ऑप्शन दिखेगा उसमे से बर्थ सर्टिफिकेट डाउनलोड ऑप्शन को चुने और क्लीक करे। 
  • अपना एनौलेजमेन्ट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्म तिथि भर कर खोज का चुनाव कर आगे बढे। 
  • जब आप सर्च करेंगे तो एक दूसरा पेज दिखेगा। 
  • जहाँ से आप अपने बर्थ सर्टिफिकेट आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते है।
 

Bihar Janam Praman Patra Online Apply Video Tutorial:



Online Janam Praman Patra Ka Important Link

  • बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक               👉क्लिक
  • सभी राज्यों के लिए ऑनलाइन अप्लाई लिंक               👉क्लिक 

  • बिहार राज्य के लिए ऑनलाइन अप्लाई लिंक             👉क्लिक 
  • आधिकारिक ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक             👉क्लिक 

ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र आवेदन का तरीका:

जन्म प्रमाणपत्र के ऑफलाइन सेवा के लिए आपको अपने नजदीक के सरकार द्वारा स्थापित राजस्व कार्यालय तहसील या नगर निगम में संपर्क करना होगा। 

  • कार्यालय द्वारा एक फॉर्म पंजीयन हेतू प्राप्त करना होगा। 
  • फॉर्म के अनुसार माँगी गयी सभी सूचना को सही-सही भरना होगा।
  • फॉर्म में मुख्य रुप से आवेदक के नाम जन्म का स्थान तथा समय माता-पिता का नाम जिला राज्य आदि की जानकारी भरनी होती है।  
  • फॉर्म के नियमानुसार माँगी गयी सभी काग्जाटोकि फोटो प्रति को संलग्न करना है। 
  • इन सारी जरूरतों को पूरा हो जाने के बाद इसे तहसील या नगर निगम कार्यालय को सुपुर्द कर दे।  

विभाग के ऑफिस अधिकारी के जांचोपरान्त सही पाए जाने पर आपको जन्म प्रमाण पत्र 15 से 21 दिनों के अंदर सुपुर्द करा दिया जायेगा। 


जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड तरीका:

इसे डाउनलोड करने के लिए नगर सेवा के विभागीय पोर्टल पर विजिट करे। इस पर विजिट करने पर इसका होम पेज खुलेगा। इस होम पेज पर आपको.. 
  • बर्थ सर्टिफिकट का बटन दिखाई देगा जिस पर आपको ओके करना है। 
  • अब जो ऑप्शन दिखेगा उसमे से बर्थ सर्टिफिकेट डाउनलोड ऑप्शन को चुने और क्लीक करे। अपना एनौलेजमेन्ट नंबर रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्म तिथि भर कर खोज का चुनाव कर आगे बढे। 
  • जब आप सर्च करेंगे तो एक दूसरा पेज दिखेगा। 
  • जहाँ से आप अपने आवेदन की जानकारी पा सकते है। 

यदि आपका प्रमाण पत्र बन चूका होगा तो इसे आप डाउनलोड कर सकते है। एक बार जब आप इसे डाउनलोड कर लेते है तो उसका प्रिंट आप कही से भी निकल सकते है। 


जन्म प्रमाण पत्र बदलाव या सुधार नियम:

एक बार यदि आपका जन्म प्रमाण पत्र बन जाता है तो इसमें बदलाव करने की अनुमति देना रजिस्ट्रार के विवेकाधिकार पर निर्भर होता है। बदलाव हेतू यदि वह आस्वस्त हो जाता है कि दी गयी जानकारी बदलने लायक है तभी आप इसमें सुधार करा पाएंगे। अन्यथा यह मुश्किल भरा कार्य है। अधिकतर मामलों में सुधार करने की अनुमति नहीं दी जाती है। 

अतः बर्थ सर्टिफिकेट आवेदन करने से पहले सभी जानकारियों की एक लिस्ट बना कर अपने पास रखे। जिसमे जानकारी आपको दाखिल किये जानेवाले दस्तावेज से मेल खाता हो। जन्म तिथि को किसी भी तरह नहीं बदला जाने वाला विषय है।


जन्म प्रमाण पत्र सहायता हेतू सम्पर्क साधन:

जन्म प्रमाण पत्र से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की असुबिधा होने पर आप निचे बताये गए पता या दूरभाष पर अपनी समस्या का समाधान सहायता प्राप्त कर सकते है। \

पता:ORGI-Vital Statistics Division (VS) New Delhi West Block, Wing-1, R.K.Puram, New Delhi-110066  Phone Number:- 011-26107616 Mobile Number:-7289941939

E-Mail ID: srocrs.rgi@nic.in


Conclusion:

इस आर्टिकल मे, हमने आप सभी पाठको तथा अभिभावको को ना केवल विस्तार से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की पूरी प्रक्रिया के बारे समझाने का प्रयास किया है बल्कि आपको पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया के स्टेप्स के बारे में भी विस्तार एवं चरणबद्ध तरीके से बताया कि, Janam Praman Patra Online Apply कैसे कर सकते है। ताकि आप सभी शीघ्रता से अपना–अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवा सके और इसका लाभ प्राप्त कर सकें।


महत्वपूर्ण सूचना:  इसी तरह के और केन्द्र या राज्य सरकार के द्वारा जारी किये गए सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए आप सभी के समक्ष अपने इस वेबसाइट HindiBihar के माध्यम से सदा उपस्थित होता रहूँगा, तो आप सब अपना स्नेह बनाये रखे।


आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,


जन्म प्रमाण पत्र से सम्बन्धित प्रश्न-उत्तर (FAQs):


प्रश्न 1:- जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरुरी है?

उत्तर:  जन्म प्रमाण-पत्र सरकारी दस्तावेज होता है जो  व्यक्ति के उम्र, जन्म का स्थान तथा माता-पिता के व्यक्तिगत जानकारी से अवगत कराता है। इसकी जरुरत आपको किसी विद्यालय में नामांकन रोजगार नौकरी, सरकार प्रायोजित समाजिक सुरक्षा योजना या कोई अन्य कानूनी जरुरतों में पड़ती है। 

 

प्रश्न 2:- मै अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे डाउनलोड कर सकता हूँ।

उत्तर:  इसे डाउनलोड करने के लिए  विभागीय पोर्टल पर विजिट कर होम पेज पर आपको बर्थ सर्टिफिकट के बटन पर क्लीक करे। पुनः डाउनलोड ऑप्शन को चुने और क्लीक करे।अपना एनौलेजमेन्ट नंबर रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्म तिथि भर कर आप डाउनलोड कर सकते है।


प्रश्न 3:- क्या मैं बिहार में जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता हूं?

उत्तर:  हाँ, यदि आप बिहार राज्य के निवासी है तो भी आप इसके लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की सारी जानकारी स्टेप बाई स्टेप ऊपर बताई गई है उसका अनुसरण करे। बिहार के लिए लिंक भी दिया गया है जहाँ से डायरेक्ट आवेदन कर पाएंगे।

 

प्रश्न 4:- जन्म प्रमाण पत्र के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए?

उत्तर:  जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शिशु के माता-पिता का आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड, सरकार द्वारा जारी राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स माता-पिता का निवास से सम्बंधित कागजात, हॉस्पिटल द्वारा जारी किया गया दस्तावेज की जरुरत होती है। तभी आप इसे बनवा सकते है।

 

अगर हमारा यह लेख आपको अच्छा लगा है, तो अपने मित्रों तथा रिश्तेदारों में शेयर जरुर करे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.