आज के इस आर्टिकल में हम Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi में इसके लाभ, पात्रता, खाता खोलने का तरीका आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे। यह भारत जैसे विशाल मध्यवर्गीय जनसँख्या वाले देश की एक ऐसी बचत योजना है, जिसकी शुरुआत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान सार्थक करने के उदेश्य से की गयी है। जिसके तहत किसी बच्ची के माता-पिता या उसके कानूनी अभिभावक अपनी नन्ही बिटिया के नाम पर उसके सुरक्षित भविष्य के लिए छोटी बचत खाता खोल सकते हैं। यह छोटी सी और थोड़ी-थोड़ी बचत बाद में उनके उच्च शिक्षा एवं शादी में बहुत कारगर साबित होगा।
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi 2023 जाने योजना बेनिफिट आवेदन तरीका और पात्रता।।
जब किसी परिवार में माता पिता को कोई संतान की प्राप्ति होती है तो परिवार में खुशियाँ छा जाती है। पर संतान कन्या हो तो स्वाभाविक है कि माँ बाप को उसके भविष्य की चिंता जरुर सताती है। बच्ची जब सयानी होगी तो उसकी पढाई लिखाई परवरिश का खर्चा साथ में बालिग होने पर उसकी शादी में होने वाले खर्चे की बंदोबस्ती की जबाबदेही आदि की सोच हरेक अभिभावक को होती है।
इस चिंता से मुक्ति के लिए यदि माँ बाप अपनी बच्ची के जन्म के समय से ही थोड़ी-थोड़ी बचत करने की आदत डाल ले तो उनको किसी प्रकार की चिंता भविष्य में नहीं करनी पड़ेगी।
सुकन्या समृद्धि योजना सरकार समर्थित आर्थिक बचत योजना है जो आपको यह अवसर देता है कि आप अपने बेटियों का भविष्य सुरक्षित कर सकते है। सरकार ने बेटियों के उत्थान और आर्थिक सबलता के लिए अनेक योजनाए चला रही है। उन्हीं में से एक योजना यह भी है जो 10 वर्ष तक के बेटियों को उनके नाम से खाता खोलने की सुबिधा देती है।
इस लेख में हमने सुकन्या योजना से सम्बंधित सारी जानकारी जैसे कि सुकन्या योजना क्या है, इस योजना के क्या लाभ है, इसके लिए क्या पात्रता है, खाता कैसे और कहाँ खुलेगा आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है। तो पूरी जानकारी के लिए लेख के अंत तक बने रहे। इस लेख को पढ़ने के बाद आपके सारे सवालों के जबाब मिल जायेंगे।
Sukanya Samriddhi Yojana Kya Hai:
इसमें केवल और केवल दो बेटियों का ही खाता खोलवाया जा सकता है। एक बच्ची के लिए केवल एक खाता आप खुलवा सकते है। जिसपर सरकार द्वारा 7.6 % की ब्याज दी जाती है। जो किसी अन्य बचत योजना से मिलने वाले ब्याज से ज्यादा है। यह बहुत ही उत्तम योजना है।
Also Read: 👉 बिहार जन्म प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन बनवाये।।
इसमें निवेश कर आप एक अच्छी खासी रकम उसके शादी के समय तक बना सकते है। परिपक्वता की पूर्ण राशि की निकासी बच्ची के 21 वर्ष की उम्र पूरी करने पर होती है।
Sukanya Samriddhi Yojana Kab Shuru Hui:
सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की घोषणा भारत के राजपत्र के द्वारा 3 दिसंबर 2014 को सुकन्या समृद्धि खाता नियमावली -2014 के अनुसार लागू किया गया। जिसका मकसद बालिकाओं को स्वावलम्बी और छोटी एवं लघु बचत को बढ़ावा देना है। अपने देश में निम्न आय के लोगों के निवास करने वालों की संख्या अत्यधिक होने के कारण ही इसकी जरुरत महसूस की गयी, फल स्वरुप भारत की सरकार ने 4 दिसंबर 2014 को इसका शुभारम्भ किया।
सुकन्या समृद्धि स्कीम शुरु करने का सरकार का उदेश्य:
तो यह सब सामाजिक क्रांति का हिस्सा है। सरकार ने महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेक योजनाएँ चला उन्हें आगे बढ़ने का मौका दे रही है है।
सुकन्या योजना के लिए अधिकृत बैंक जहाँ खाता खुलेगा:
- भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
- इण्डियन बैंक
- कोटक माहिन्द्रा बैंक
- बैंक ऑफ़ बड़ौदापंजाब नेशनल बैंकबैंक ऑफ़ इंडिया
- यूनियन बैंकपंजाब एंड सिंध बैंक
- भारतीय डाक घर
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए जरुरी दस्तावेज:
- इस योजना का फॉर्म
- पासपोर्ट साइज फोटो माता-पिता के साथ
- कन्या का मान्य जन्म प्रमाण पत्र,
- माता-पिता या कानूनी अभिभावक का पैन कार्ड,
- माता-पिता या अभिभावक का राशन कार्ड,
- माता-पिता या अभिभावक का ड्राइविंग लाइसेंस,
- सरकार द्वारा जारी पासपोर्ट
- माता-पिता या अभिभावक का निवास प्रमाण पत्र
- योजना अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए बच्ची की आयु सीमा 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
सुकन्या योजना लाभ में अधिकतम निवेश की सीमा:
SSY योजना लाभार्थी के लिए पात्रता:
सुकन्या स्कीम की पात्रता के लिए कुछ निम्नलिखित शर्ते है -कन्या के माता पिता को भारत देश का स्थायी निवासी होना चाहिए यह जरुरी है। बालिका की उम्र आवेदन के समय 0 वर्ष से 10 वर्ष तक की होनी चाहिए। इस योजना में आप केवल अपनी दो सन्तानो का ही खाता खुलवा सकते है।
समृद्धि योजना के लिए Age Limit:
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करे:
आप चाहे तो बैंक में भी खाता खुलवा सकते है। सुकन्या समृद्धि स्कीम का पैसा जमा करने का तरीके सभी के लिए नियम एक समान ही है।
सुकन्या समृद्धि योजना में 250 रुपए जमा करने पर कितना मिलेगा:
सुकन्या योजना लाभ में 1000 रुपए जमा करने पर:
सुकन्या समृद्धि योजना में यदि आप 1000 रुपए प्रति माह जमा करते है तो यह सालाना 12000 रूपए की रकम होगी। पुरे 15 वर्षो में आपकी कुल जमा धनराशि 180000/ रूपए होंगे। अब यदि नियम के अनुसार इस रकम को अगले 6 वर्षो तक और छोड़ देते है तो इस पर मिलने वाले 7.6% ब्याज की दर से कुल राशि 5 लाख 9 हज़ार के आसपास प्राप्त होगा।
सुकन्या योजना लाभ में 5000 रुपए जमा करने पर:
अब यदि आप सुकन्या स्कीम में 5000/ रुपए की राशि प्रति माह जमा करते है तो आप एक वर्ष में कुल 60000/ रूपए की राशि जमा होती है। जो 15 वर्षो में कुल जमा की गई धनराशि 900000/ नौ लाख रूपए होंगे। अब नियम के अनुसार इस रकम को अगले 6 वर्षो तक और छोड़ देते है तो इस पर प्राप्त होने वाले ब्याज की राशि 7.6% ब्याज की दर से कुल राशि २5 लाख 46 हज़ार रुपए प्राप्त होगा।
सुकन्या समृद्धि स्कीम और टैक्स छूट का नियम:
सरकार के इस योजना में निवेश करने पर आपको कर टैक्स में भी छूट प्राप्त होती है। इनकम टैक्स अधिनियम 80 C के अनुसार यदि आप एक वर्ष में 1 लाख 50 हजार जमा करते है तो ही आपको इसका छूट देय है। निवेश किये गए जमा पर मिलने वाली ब्याज और मेच्यूरिटी दोनों पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होता है।जो इसका सबसे बड़ा फायदा होता है।
Also Read: Labour Card Kaise Banta Hai- जाने इसके लिए पात्रता एवं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया।।
सुकन्या योजना स्कीम निवेश अवधि से पहले बंद करने हेतु नियम:
यदि किसी विशेष परिस्थितियों के कारणवश आप इस खाता को समय से पूर्व बंद करना हो तो आप निम्न शर्तो के अनुसार बंद कर सकते है।
- अकाउंट कम से कम 5 वर्षो तक चला हो
- अकाउंट धारक की मृत्यु हो जाने पर
- बहुत ज्यादा गंभीर बीमारी से खाताधारक के ग्रसित हो जाने पर
- बच्ची के खाता को संचालित करने वाले के मौत हो जाने की स्तिथि में
स्कीम में जमा मनी बैलेंस स्टेटस चेक करने का तरीका:
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता ट्रान्सफर नियम:
यदि आप अपने बच्ची का खाता चला रहे है और आपका निवास बदल जाये तो अपने नए निवास वाले जगह पर अपना खाता एक शाखा से दूसरे शाखा में हस्तांतरित करवा सकते है। इसके लिए आपको शाखा में संपर्क साधना होगा और कुछ कागजी प्रक्रिया के बाद आपका काम हो जायेगा।
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है वीडियो ट्यूटोरियल
सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म पी डी एफ डाउनलोड:
सुकन्या समृद्धि सहायता हेतू संपर्क संख्या:
यदि आपके मन में सुकन्या समृद्धि योजना के सम्बंधित कोई सवाल है तो आप इसके टोल फ्री नंबर 18002666868 पर संपर्क कर अपनी सवाल को बता सकते है जहाँ से आपके प्रश्न का हल किया जायेगा।
Conclusion सारांश:
इस आर्टिकल मे, हमने आप सभी पाठको तथा कन्या के अभिभावको को विस्तार से सुकन्या समृद्धि योजना से सम्बन्धित पूरी जानकारी के साथ ही आवेदन करने की प्रक्रिया इसके लिए जरुरी पात्रता आवश्यक कागजात निवेश की सीमा तथा ऑनलाइन भुगतान से सम्बंधित जानकारी भी आसान रुप बताई गई है। इस योजना से सम्बंधित ट्रांसफर नियम परिपक्वता पूर्ण पूर्व निकासी नियम तथा इससे जुड़े टैक्स रियायत के बारे में भी चर्चा की गई है। हर तरह के सवालों के जबाब को पूरा करने का प्रयास किया गया है ताकि इसके सम्बन्ध में पूरी सुचना से आप अवगत हो सके। आपको पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया के स्टेप्स के बारे में भी विस्तार एवं चरणबद्ध तरीके से बताया गया है। अगर फिर भी सुकन्या समृद्धि योजना से सम्बन्धित कोई अन्य जानकारी आप चाहते है तो हमें सन्देश बॉक्स में लिख सकते है।
आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,
महत्वपूर्ण सूचना: इसी तरह के और केन्द्र या राज्य सरकार के द्वारा जनहित में जारी किये गए सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए आप अपने चहेता वेबसाइट Hindi Bihar.Com पर विजिट करे। जिसके माध्यम से हम सदा आपके समक्ष हमेशा नई जानकारी लेकर उपस्थित होता रहूँगा। तो आप सब अपना स्नेह और प्यार बनाये रखे और इस वेबसाइट को फॉलो करे।
अगर हमारा यह लेख आपको अच्छा लगा है, तो ज्यादा से ज्यादा अपने मित्रों तथा रिश्तेदारों में शेयर करे ताकि यदि वे भी इस योजना का लाभ लेना चाहें तो इस योजना लाभ उठा सके।
सुकन्या समृद्धि योजना से सम्बन्धित प्रश्न-उत्तर:
प्रश्न 1. सुकन्या समृद्धि योजना Minimum Age Limit क्या है?
उत्तर-: सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के लिए सरकार के द्वारा जो उम्र निर्धारित की गई है वह 10 वर्ष तक है। यानि कि जब बच्ची का जन्म हुआ है उस तिथि से उसके दस वर्ष पुरे होने से पूर्व किसी भी दिन आप अपनी बेटी का खाता खुलवा सकते है।
प्रश्न 2. सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ
उत्तर- सुकन्या समृद्धि योजना में आपको अपने बच्ची का खाता खुलवाने पर आपको ब्याज की ज्यादा राशि मिलेगी। इसमें आप छोटी अमाउंट 250 रुपए से भी शुरु कर सकते है। यह छोटी सी निवेश बाद में बड़ी रकम हो जाती है जो उनके आगे के एजुकेशन या उनके विवाह में होने वाले खर्चो को पूरा करता है।
प्रश्न 3. सुकन्या योजना क्या है?
उत्तर- सुकन्या योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित एक लघु बचत योजना है जो लड़कियो को आत्म सम्बल बनाने में सहायक है। इसमें निवेश करने की उम्र 0 वर्ष से 10 वर्ष तक निर्धारित है।
प्रश्न 4. इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर- इसके लिए भारत वर्ष की कोई भी बालिका के माता पिता या अभिभावक आवेदन कर अकाउंट खुलवा सकते है। बालिका की उम्र आवेदन के समय 0 वर्ष से 10 वर्ष तक की होनी चाहिए।
प्रश्न 5. सुकन्या योजना कितने साल की होती है?
उत्तर- सुकन्या समृद्धि योजना में आपको अपने बच्ची का खाता मात्र 15 वर्षो तक चलाना होता है। और फिर इसे 6 वर्षो तक इसमें निवेश करने की जरुरत नहीं है। आपका खाता चलता रहेगा और उसका जो ब्याज है उसमे जुड़ता रहेगा। 21 वे वर्ष पर आपके पैसे की निकासी होगी।