यदि आप भी कन्या के पिता है और बिहार राज्य के निवासी है तो बिहार सरकार के इस योजना का लाभ अपनी पुत्री को दिला सकते है। लड़कियों को उनके उच्च शिक्षा के लिए बढ़ावा देने साथ ही साथ उनके आत्म बल में वृद्धि करने के इरादे से Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana अस्तित्व में लाया गया है। अपने देश में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा को सार्थक करने के उद्देश्य से इस योजना को लागु की गई है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की गई है।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana रु 50000 स्नातक पास को।।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बिहार सरकार के द्वारा भी एक क्रांतिकारी कदम उठाया गया है जिसके तहत लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने हेतु सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए कन्याओं हेतु अनेक योजनाए चला रही है।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत बालिकाओं को उनके उच्च शिक्षा को जारी रखने के लिए बिहार सरकार के द्वारा उन्हें प्रोत्साहन के तौर पर 50 पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यह आवेदन बिहार राज्य के स्थायी निवासी के लिए है और जो अविवाहिता है।
इस योजना के तहत इंटरमीडिएट12वीं पास लड़कियों को 25 पच्चीस हजार और ग्रेजुएशन स्नातक पास लड़कियों को 50 हजार रुपए सहायता के तौर पर सरकार प्रदान करेगी।
इस योजना का लाभ राज्य के लगभग डेढ़ करोड़ बालिकाओं को दिया जाएगा। एक परिवार के केवल 2 बेटियों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा जिन्होंने ग्रेजुशन प्रथम श्रेणी में पास की हो। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए पुरे आर्टिकल को ध्यान से पढ़े।
बिहार कन्या उत्थान योजना के लाभ व उदेश्य:
लड़कियाँ जब शिक्षित होंगी तो अपना तथा अपने परिवार के शिक्षा तथा चिकिस्ता का भी ध्यान रखेगी जिससे परिवार खुशहाल होगा। जब परिवार खुशहाल होगा तो हमारा समाज और राज्य सब खुशहाल होगा।
Also Read: 👉 बिहार चरित्र प्रमाण-पत्र ऑनलाइन फॉर्म:
इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार राज्य के कन्याओ को शशक्त एवं आत्म निर्भर बनाना चाहती है। इसी उद्देश्य से उन्हे सहायता के तौर पर आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। बिहार सरकार के विभागीय बेबसाइट E-Kalyan पर ऑनलइन आवेदन कर लाभ ले सकते है।
इसका लाभ: बिहार राज्य के सभी इंटरमीडिएट या स्नातक पास छात्रा को इसका लाभ मिलेगा। पूर्व में इस योजना द्वारा पच्चीस हजार रुपये दिए जाते थे। परन्तु वर्तमान में उन्हें प्रोत्साहन के तौर पर 50 पचास हजार रुपये प्रदान करेगी। इसके साथ-
- लड़किया माँ बाप पर बोझ न महसूस करे।
- शिशु मृत्यु दर मुख्य रुप से बालिका मृत्यु दर को कम करना।
- राज्य के लिंगानुपात में वृद्धि करना।
- कम उम्र में विवाह को रोकना।
- महिला शशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
- पुरुष महिला अंतर लिंग भेद को समाज से दूर करना।
- कन्याओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना।
- राज्य में उच्च शिक्षा साक्षरता दर को बढ़ावा देना।
- लड़कियों के स्वाभिमान को बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।
पूरे राज्य में लगभग 1.50 करोड़ बालिकाएँ इससे लाभान्वित हो पाएगी। इस योजना के तहत बच्चियों को सेनेटरी नैपकिन तथा पोशाक खरीदने के लिए भी सहायता की जाती है।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए जरुरी पात्रता:
योग्यताएँ इस प्रकार है:-
- आवेदन करने वाली छात्रा बिहार की मूल निवासी हो।
- आवेदन करने वाली छात्रा को अविवाहित (Unmarried) होनी चाहिये।
- आवेदिका निर्धनता की श्रेणी में आती हो।
- इंटरमीडिएट या स्नातक पास छात्राए आवेदन कर सकती है।
- परिवार का सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए।
बिहार कन्या उत्थान योजना अंतरगर्त मिलने वाली राशि का विवरण:
- बच्ची के जन्म होने पर 2000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
- बच्ची के प्रथम वर्ष पश्चात् 1000 रुपये की राशि दी जाएगी।
- कन्या टीकाकरण के होने पर 2000 रुपये की सहायता प्रदान होगी।
- बच्चियों को सेनेटरी नैपकिन के खरीददारी के लिए 300 रुपये दिया जायेगा।
- 10+2 पास करने पर 25000 की राशि का भुगतान किया जायेगा।
- वही स्नातक पास को 50000 की एक मुश्त सहायता की जाएगी।
बिहार कन्या उत्थान योजना के लिए महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स:
- आवेदिका का आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- स्टुडेंट का हस्ताक्षर
- बैंक के खाता पासबुक
- सरकार द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र
- आय से सम्बंधित आय प्रमाण पत्र
- छात्रा से जुड़ा शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- इसके अलावे एक वैध मोबाइल नंबर
- स्टुडेंट का पासपोर्ट साइज का फोटो आदि।
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया:
- CM कन्या योजना 2023 के आवेदन के लिए सर्वप्रथम आपको इसके विभागीय वेबसाइट के ऊपर होम पेज पर जाना है।
- होम पेज पर दिए गए स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन-क्लीक हेयर फॉर स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखेगा जिसे आपको क्लिक करना है।
- अब जो विंडो खुलेगा वह दिशा निर्देशों वाला पेज होगा जिसे आप स्वीकृती देने के बाद प्रोसीड वाले ऑप्शन पर क्लिक या ओ० के० करना है।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
- इस फॉर्म के माँगी गई सूचना को पूर्णतः सही सही भरे।
- साथ ही स्कैन की गई दस्तावेजों को अपलोड करे।
- और अब फाइनली सबमिट पर क्लिक कर आवेदन की क्रिया को पूरा करे।
- आवेदन के रसीद की प्रति को डाउनलोड कर प्रिंट कर ले।
ऊपर बताये गए सभी स्टेप्स का पालन कर सभी छात्राए बिहार स्कालरशिप योजना में आवेदन कर अपना भविष्य सवार सकती है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट:
यदि आप बिहार सरकार के मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की लिस्ट ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो इ-कल्याण के ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से कर सकते है जिसकी पूरी जानकारी निचे बताई गई है:
- कन्या उत्थान लिस्ट Beneficiary List देखने के लिए https://ekalyan.bih.nic.in/Default.aspx
- आपके सामने इसका ऑफिसियल पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आप अपना जिला प्रखंड आदि को चुने और आगे बढे।
- आगे आपको लाभार्थियों की सूचि दिखाई पड़ेगी।
कन्या उत्थान योजना लॉगिन प्रक्रिया:
- आवेदन स्तिथि की जाँच की प्रक्रिया ऐसे पूरा करे
- ऑफिसियल साइट-ekalyan.bih.nic.in पर विजिट करे।
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्नातक लिंक पर क्लिक कर आगे बढे।
- उसके बाद पेमेन्ट डन इनफार्मेशन ऑप्शन वाले बटन पर ओके करे।
- अपना यूनिवर्सिटी का चुनाव करना होगा जहाँ से आपने पढाई की है।
- अब अपना नाम सेलेक्ट करे।
- और view बटन पर क्लिक करना है।
- आपके सामने डिस्प्ले पर पेमेन्ट स्टेटस दिखाई देगा।
इस प्रकार आप अपने आवेदन के स्तिथि की जानकारी कुछ ही समय में जानकारी प्राप्त कर सकते है जो बिल्कुल ही सरल है।
बिहार कन्या उत्थान योजना के समस्या सहायता हेतु संपर्क सूत्र:
अगर ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या आपको आ रही हो तो आप नीचे बताये गए नम्बरों पर अपना समस्या बता सकते है। इस नम्बर के द्वारा आपके समस्या का समाधान हो जायेगा।
सम्पर्क सूत्र:
91-7004360147, 91-8986294256, ई-मेल: dbtbiharapp@gmail.com
Conclusion निष्कर्ष:
इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार राज्य के कन्याओ को शशक्त एवं आत्म निर्भर बनाना चाहती है। इसी उद्देश्य से उन्हे सहायता के तौर पर आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। आप सभी पाठको को समर्पित इस आर्टिकल में हमने बिहार कन्या उत्थान योजना के बारे में विस्तार से बताया साथ ही इसके आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के सभी स्टेपो को भी विस्तार से बताया है। आप इससे पूरा लाभ उठा सके और अपने उच्य शैक्षणिक विकाश में सहयोग पा अपना तथा अपने देश का विकाश कर सके।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद:
आर्टिकल के अंत में हमें यह आशा है, कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल निश्चित रुप से पसंद आया होगा। यदि, आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा है तो इसे अपने मित्रों रिश्तेदारों को शेयर जरुर करें।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनाअक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना किस राज्य में लागू है?
उत्तर: Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana को बिना किसी भेद भाव के पुरे बिहार सरकार के द्वारा लागू किया गया है।
प्रश्न: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट सूचि कैसे चेक करे?
उत्तर: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लिस्ट का स्टेटस आप ऑनलाइन इसके आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते है।
प्रश्न: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
उत्तर: इसका सरकारी आधिकारिक वेबसाइट का पता edudbt.bih.nic.in है।
प्रश्न: B. A. पास करने पर कितना पैसा मिलता है?
उत्तर: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक पास कन्याओं को 50 पचास हजार रुपए की राशि दी सरकार के द्वारा सहायता के रुप में दी जाएगी।
प्रश्न: बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिये आवेदन कैसे करे?
उत्तर: सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट edudbt.bih.nic.in पर जाए। इसके बाद वहाँ बताये गए निर्देशों का पालन कर ऑनलाइन आवेदन करे। आवेदन करने से पहले आवश्यक निर्देशों को एक बार अवश्य ही पढ़ ले।
सूचना:- ऐसी और इसी तरह के और भी अन्य पुरानी तथा नई सरकारी केन्द्रीय या राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना के बारे जानकारी के लिए हमारा प्रयास जारी है ताकि आप तक सही सटीक एवं सत्यपरक तथा उपयोगी जानकारी आप सभी के चहेते वेबसाइट Hindibihar.com के माध्यम से आप सभी पाठकों पहुंचाते रहेंगे।