Jamin ka Rasid Kaise Kate

  बिहार सरकार के ऑनलाइन सेवा में जमीन का रसीद ऑनलाइन ही काटने की सुबिधा की शुरुआत लोगों के समस्याओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जिसके लिए बिहार सरकार के राजस्व विभाग द्वारा बिहार भूमि पोर्टल के नाम से एक नया वेबसाइट जारी किया है, जहाँ से आप आसानी से अपने नाम की किसी भी जमीन का रसीद ऑनलाइन काट सकते है। लोगों में जानकारी के अभाव के कारण बड़ी मात्रा में रैयत इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। अगर आपके भी मन में कोई झिझक है तो घबराये नहीं हम आपको Jamin Ka Rasid Kaise Kate के बारे में पूरी जानकारी से अवगत करा रहे है, जिसे पढ़ने के बाद आपके मन की सारी परेशानी का हल हो जायेगा और आप भी अपने जमीन का रसीद बिना किसी कार्यालय का चक्कर काटे ऑनलाइन कटा सकते हैं।


Jamin ka Rasid Kaise Kate


Jamin ka Rasid Kaise Kate Overview: 

  • आर्टिकल का नाम      जमीन का रसीद कैसे काटे
  • राज्य                          बिहार
  • विभाग                  राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
  • आवेदन का प्रकार  ऑनलाइन 
  • लाभुक                       बिहार राज्य के सभी नागरिक 
  • आवेदक कौन           अपनी जमीन के मालिक  
  • भुगतान माध्यम        ऑनलाइन लगान पेमेंट
  • उद्देश्य                  जमीन का लगान ऑनलाइन जमा करना

Jamin ka Rasid Kaise Kate: जाने ऑनलाइन भूमि-लगान जमा करने की प्रक्रिया

 आज के इस लेख  Jamin ka Rasid Kaise Kate में हम जानेंगे कि यदि हमारे पास भूमि है और उसका लगान किसी कारणवश अभी तक नहीं जमा कर सके है तो अब आपको ब्लॉक कार्यालय में जाने की जरुरत नहीं है और नाही किसी कर्मचारी के पास जाने की जरुरत है। आपको पुरानी परम्परा के अनुसार अपने एरिया के कर्मचारी के पास जाकर कटवाने की समस्याओं से नहीं जूझना है। 


आप बस बिहार सरकार के बिहार भूमि के ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर कुछ साधारण से स्टेपों का पालन कर आसानी से अपना रसीद काट लेंगे और सरकार के लगान की राशि का भुगतान भी ऑनलाइन ही जमा कर पाएंगे। लगान जमा हो जाने के बाद इसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल सकते है जिसका प्रयोग अपने आवश्यकतानुसार भी कर सकते है।

 

आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि, रसीद काटने के लिए आपको अपने भूमि के भाग वर्तमान एंव पृष्ठ संख्या की जरुरत पड़ेगी अतः इसे तैयार रखना होगा ताकि आप आसानी से अपनी  जमीन की रसीद काट सकें औऱ इसका लाभ प्राप्त कर सकें। ऑनलाइन Jamin ka Rasid Kaise Kate की पूरी जानकारी नीचे बताई गई है।



Jamin ka Rasid Kate Online (Bihar) Important Link: 

  1. ऑफिसियल वेबसाइट                        Click-Here
  2. भू-लगान डायरेक्ट वेबसाइट         Click-Here
  3. भू-लगान आवेदन प्रिंट                 Click-Here

Online Bhumi Lagan In Bihar:

बिहार सरकार ने इस डिजिटल युग में अपने राज्य के सभी जमीनों के भी रिकॉर्ड्स को डिजिटलीकरण कर दिया हैं। जिसकारन अपने बिहार के जमीन मालिकों को अपनी जमीन की टैक्स (भूमि-लगान) की स्तिथि मालूम करना या फिर बकाया का भुगतान करना बिल्कुल ही आसान हो गया हैं। आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर भ्रमण कर अपना लगान ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।


अगर आप भी अपने जमीन की रसीद ऑनलाइन काटना चाहते हैं तो इस पोस्ट को आप ध्यान से पढ़े यह आपके लिए ही है। अब आप lrc bihar की मदद  से अपने लिए या फिर अपने दोस्तों तथा सगे संबंधियों के लिए ऑनलाइन जमीन रसीद काट सकते हैं। 


इस आर्टिकल में हम जानेगे कि बिहार में ऑनलाइन जमीन की रसीद कैसे काट सकते हैं, साथ ही इससे जुड़ी हर जानकरी जिसे जानना आपके लिए बहुत ही जरुरी हैं।


इसे भी पढ़े-:👉  LPC Online Apply Bihar 2023 ये है पूरी आवेदन & स्टेटस चेक प्रक्रिया।।  


बिहार में ऑनलाइन लगान वाले जिले:

  • नालंदा, लखीसराय, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, कैमूर 
  • सुपौल, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, मधुबनी. सारन 
  • बाँका, पटना, गया, रोहतास, सहरसा, बेगूसराय, शेखपुरा
  • कटिहार, खगड़िया, बक्सर, भोजपुर, दरभंगा, नवादा
  • मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, पूर्वी चम्पारण
  • पश्चिमी चम्पारण, मुंगेर, किशनगंज, सीतामढ़ी
  • गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, वैशाली, सीवान

Jamin ka Rasid Kaise Kate हेतू दस्तावेज:

 ऑनलाइन जमीन की रसीद काटने के लिए आपको अपने पास इससे जुड़ी कुछ जरुरी जानकारी को अलग से कागज पर नोट कर रख लेनी चाहिए, जिससे लगान  का भुगतान करते वक्त आपको सहायता प्राप्त होगी। तो आइये जानते है कि वह कौन-कौन सी जानकारी को हमें पहले से नोट कर रखना चाहिए। 

  1. भूमि विवरण
  2. खाता संख्या 
  3. आपका मौजे 
  4. वैध मोबाइल नंबर 
  5. ऑनलाइन बैंकिंग 
  6. जिला का नाम 
  7. प्रखण्ड का नाम 
  8. पंचायत या हल्का का नाम  

Online Lagan Payment In Bihar: 

 ऑनलाइन जमीन का रसीद काटने के लिए आपको बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विभागीय वेबसाइट पर बताये गए कुछ स्टेपों का पालन करना होगा। जिसका लिंक इस आर्टिकल में दिया गया है, मुझे आशा है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप आसानी से इन नियमों/स्टेपों का पालन कर अपनी भू लगान ऑनलाइन जमा कर रसीद भी पा लीजिएगा। 

ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज:

Jamin ka Rasid Kaise Kate


  • स्टेप-1 सबसे पहले आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर विजिट करना है।
  • स्टेप-2  आपके सामने खुले इस फॉर्म में,आप अपने जिले का नाम, ब्लॉक का नाम, मौजा का नाम, हल्का का नाम और अपने भूमि के भाग वर्तमान या फिर पृष्ठ संख्या को दर्ज करे और सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर आगे बढे।
  • स्टेप-3  क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके भूमि से सम्बन्धित पूरी जानकारी आपको नीचे दिखाई पड़ेगी। 
  • स्टेप-4  इसके बाद आपको नीचे ही देखें का एक विकल्प मिलेगा जिसपर क्लिक करना है। 
  • स्टेप-5 इस देखे वाले बिकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने अब एक नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको ऑनलाइन भुगतान करें का विकल्प दिखाई पड़ेगा बस इसी पर आपको क्लिक करना है। 
  • स्टेप-6  यह पेज आपकों इसके Payment Gateway पर पहुँचा देगा, जहाँ से आप अपने बकाए के भुगतान का माध्यम चुने और भूमि पर लगने वाले बकाये लगान का भुगतान करे।
  • स्टेप-7  भुगतान करने से पहले कृप्या अपना Transaction ID कही पर अवश्य लिख ले। 
  • स्टेप-8  भुगतान पूरी होते ही आपकी भूमि का रसीद कट जायेगा और आपको इसकी पावती प्राप्त हो जायेगी। जिसके बाद आप अपनी इस रसीद की कॉपी का प्रिन्ट निकलवा सकते है।


ऑनलाइन लगान भुगतान स्टेटस कैसे देखे:

  • सबसे पहले आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर विजिट करना है। 
  • इसके होम पेज के खुलते ही आपको लम्बित भुगतान का स्टेट्स देखें का विकल्प मिलेगा उस पर आपको क्लिक करना है।  
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे भूमि धारको को अपने Transaction ID जो भुगतान करते वक्त आपको प्राप्त हुआ होगा को दर्ज करे। 
  • और इसके बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक करे  क्लिक करने के बाद आप को अपने भुगतान का स्टेट्स दिखाई देगा। आप चाहे तो इसका प्रिंट निकलवा कर अपने पास रख सकते है। 


इस तरह से आप सभी भू स्वामी आसानी से अपने भूमि के लगान के भूगतान का स्टेट्स देख सकते है।


Jamin ka Rasid Kaise Kate Help Line Number:

अगर आपको ऑनलाइन लगान जमा करने या रसीद प्रिंट करने में किसी प्रकार की समस्या हो रही है, तो आप बिहार भूमि राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते है :-

 

Bihar Jamin ka Rasid Kaise Kate Help Line Number:-   18003456215



 सारांश : आज के इस लेख Jamin ka Rasid Kaise Kate में हमने रसीद काटने एवं प्रिंटआउट करने की पूरी जानकारी सरल भाषा में सारे स्टेप को बताया है। जिसके द्वारा बिहार राज्य के भू लगान के लिए कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन भू लगान कटा सकता है। अगर फिर भी आपको कोई परेशानी आ रही हो या इससे सम्बंधित कोई अन्य प्रश्न आपके मन में हो तो आप हमसे नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।


आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद 👌


नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके। 



FAQ: Jamin ka Rasid Kaise Kate Quetion & Answer:


प्रश्न- जमीन का रसीद ऑनलाइन कैसे काटे?

उत्तर- इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर पर विजिट करना है। अपने जिले का नाम, ब्लॉक का नाम, मौजा का नाम, हल्का का नाम और अपने भूमि के भाग वर्तमान या फिर पृष्ठ संख्या को दर्ज करे नीचे ही देखें  का एक विकल्प मिलेगा जिसपर क्लिक करना है। ऑनलाइन भुगतान ऑप्शन पर क्लिक करें जमीन का रसीद ऑनलाइन काटे।


प्रश्न- बिहार का ऑनलाइन रसीद कैसे देखें?

उत्तर- बिहार राज्य में किसी भी जमीन का रसीद  निकाले बिहार राज्य के किसी भी जमीन का रसीद निकालने के लिए http://www.bhulagan.bihar.gov.in को ओपन कर सभी जानकारी दर्ज करे और भूगतान कर जमीन का रसीद निकाले।


प्रश्न- जमीन की रसीद क्या होती है?

उत्तर- जमीन का रसीद क्या है, क्या जमीन कीसी वजय से जमीन कोई छीन लीया, मालूम नहीं है, या नदी बाहा ले गाइ तो इसमे रसीद काम आये गी? भू राजस्व (लगान) देय भूमि का लगान सरकार दा्रा वसूल करने के लिए रसीद काटने का कानूनी अधिकार है । इसमें उस जमीन का पूरा विवरण लिखा होता है । जिसकी सहायता से जमीन कि पहचान कि जा सकती हैं।


प्रश्न- अपनी जमीन नेट पर कैसे देखें?


उत्तर- यह देखने के लिए आपको सबसे पहले upbhunaksha.gov.in वेबसाइट पर चले जाना है, इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ऊपर सर्च बार में खसरा नंबर डालने का ऑप्शन दिखाई देगा तो आपको वहां पर अपना खसरा नंबर डालकर सर्च कर देना जैसे ही आपका खसरा नंबर डालकर सर्च करेंगे तो आपको जमीन के मालिक से लेकर अन्य सभी जानकारी मिल जाएगी।


अन्त में हमे उम्मीद है, कि हमारा ये आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा। यदि आपको पसंद आया हो तो आप हमारे इस आर्टिकल को अपने मित्रों और रिश्तेदारों में शेयर अवश्य करें साथ ही अपने सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में करे। 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.