Bihar Ration Card List

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार द्वारा राशन कार्ड की नई सूची लाभुकों के लिए ऑनलाइन देखने के लिए इसके वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। ताकि आम नागरिक घर बैठे ही विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर राशन कार्ड की नई सूचि चेक कर सके। इस लिस्ट में जिनका भी नाम शामिल किया गया होगा, उन्हें विभाग द्वारा राशन कार्ड जारी किया जायेगा। तो अगर आप भी Bihar Ration Card List में नाम चेक करना चाहते हैं तो आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट epds.bihar.gov.in से लिस्ट में नाम चेक कर सकेंगे।

Bihar Ration Card List

Bihar Ration Card List 2023: नई राशन कार्ड लिस्ट हुई जारी, फटाफट ऐसे चेक करे लिस्ट में अपना नाम।

राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम के अंतर्गत सरकार द्वारा रियायती दरों पर राशन उपलब्ध करवाया जाता है। बिहार सरकार नागरिकों को रियायती दरों पर पी डी एस दुकान के माध्यम से उपलब्ध करवाती है। यह राशन केवल उन्हीं लोगों को दिया जाता है, जिनका नाम Bihar Ration Card List में होता है। इस लिस्ट की सूचि को आप इसके आधिकारिक वेबसाइट epds.bihar.gov.in से चेक कर सकते है। लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको किसी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। 

यदि आप बिहार राज्य  के निवासी है औऱ आपने भी नये राशन कार्ड बनाने के लिए अप्लाई किया था तो आपके लिएअच्छी खबर है। बिहार खाघ विभाग के द्धारा Bihar Ration Card List  को जारी कर दिया गया है, जिसकी पूरी  विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल मे आपको पढ़ने को मिलेगी।

इस लेख में हम आपको Bihar Ration Card List में अपना नाम देखने की सारी प्रक्रिया की जानकारी देने वाले है। तो आइए जानते हैं कैसे बिहार राशन कार्ड सूची 2023 में अपना नाम देखें। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

 

 जाने इस पोस्ट में क्या-क्या है: 

  • Bihar Ration Card List 2023
  • बिहार राशन कार्ड सूची के बारे में जानकारी
  • बिहार राशन कार्ड वास्ते दस्तावेज़
  • Step By Step Tarika For Ration Card List 
  • Bihar Ration Card Aadhar Card Link ऑनलाइन लिंक
  • Bihar Ration Card Aadhar Card Link Status
  • Direct Official Link

Ration Card List Overview 2023 


  • आर्टिकल का नाम                    बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023
  • किसकी योजना                     बिहार सरकार की
  • संबंधित विभाग                            खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार
  • योजना लाभार्थी                             गरीब परिवार 
  • योजना का उद्देश्य                    गरीब लोगो को कम दर पर अनाज उपलब्ध कराना 
  • आवेदन प्रक्रिया                            ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट             https://epds.bihar.gov.in/ 

बिहार राशन कार्ड हेतु पात्रता

बिहार राशन कार्ड के नए आवेदन के लिए आप के पास सभी आवश्यक कागजात होने आवश्यक है, जिनके जरिए ही आप राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। बिहार सरकार द्वारा बिहार राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी गई है। अब बिहार का कोई भी गरीबी रेखा से निचे का नागरिक घर बैठे इसके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से Bihar Ration Card Online Apply कर सकते हैं। तो, आइये जानते है की ऐसी कौन सी पात्रता का होना जरुरी है।

  1. बिहार राशन कार्ड आवेदन के लिए आवेदनकर्ता को बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  2. आपके पास पूर्व में कोई राशन कार्ड नहीं बना होना चाहिए, यदि आपके पास पहले से है तो आप दुबारा राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
  3. वैसा नागरिक जिनकी  शादी कुछ समय पहले ही हुई हो और पूर्व में कोई राशन कार्ड नहीं बना हो वह राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Ration Card List हेतु आवश्यक दस्तावेज

बिहार राशन कार्ड हेतु आवेदन के लिए आप के पास सभी आवश्यक कागजात का होना आवश्यक है, जिन कागजातों की जरुरत आपको हो सकती है जिनके द्वारा राशन कार्ड आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी ऐसे सभी दस्तावेजों की सूचि कुछ इस प्रकार से है।
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवास प्रमाण-पत्र
  • आय प्रमाण-पत्र
  • सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • बिजली बिल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Bihar Ration Card 2023 के लाभ

  • राशन कार्ड को आप पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • इस राशन कार्ड के द्वारा बिहार के लोगों को सस्ती दरों पर खाद्य प्रदार्थ जैसे गेहूचावल, केरोसिन, चीनी आदि की पूर्ति की जाती है। 
  • यदि आपके पास वोटर आईडी नहीं है तो उसे बनवाने के लिए भी राशन कार्ड मददगार होती है।
  • आप इसका प्रयोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी कर सकते है।
  • नए या पुराने मकान में नई बिजली का कनेक्शन लेने के लिए भी यह एक आवश्यक दस्तावेज है जिसके जरिये आप बिजली का कनेक्शन ले सकते है। 

बिहार राशन कार्ड की श्रेणी  

बिहार में राशन कार्ड को तीन वर्गों में वर्गीकृत किया गया है, जिसके बारे में सारी जानकारी  निचे बताई गई है किस कार्ड की क्या खूबी व् फायदे है-

APL Ration Card-   APLराशन कार्ड यह राशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर की श्रेणी में आने वाले परिवारों के लिए है। बिहार का कोई भी नागरिक इस राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। इस राशन कार्ड का रंग नारंगी होता है। इस राशन कार्ड के लिए कोई आय निर्धारित नहीं की गयी है। 

BPL Ration Card-  BPL राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आने वाले परिवारों के लिए जारी किया जाता है। गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की वार्षिक आय निर्धारित है। BPL राशन कार्ड का रंग लाल होता है। 

AAY Ration Card– अन्त्योदय अन्न योजना का राशन कार्ड बहुत गरीब परिवारों के लिए जारी किया जाता है। जिनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत ही कमजोर होती है। तथा उनके आय का कोई निश्चित अवस्था नहीं है या आय नहीं के बराबर है। वैसा व्यक्ति इस राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। AAY अन्त्योदय अन्न योजना राशन कार्ड का रंग पीला होता है। 


Bihar Ration Card List 2023 Check Online बिहार राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें


  • सबसे पहले इसके लिए आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र ओपन करे। 
  • इसके बाद Bihar Ration Card List के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल epds.bihar.gov.in को ओपन करना है  
  • इसके बाद जो पेज दिखेगा उसमे बाए RCMS के दिख रहे विकल्प को चुनें। 
  • अब जो आपके सामने पेज दिखाई देगा उसमे आप अपने जिला का नाम सेलेक्ट करे। आप चाहे बिहार के जिस भी जिले में निवास करते है उसे सेलेक्ट करें और Show ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जिला सेलेक्ट करने के बाद आपसे Rural या Urban विकल्प चुनने को कहा जायेगा। तो यदि आप ग्रामीण क्षेत्र के निवासी है तो Rural वाला विकल्प चुने परन्तु यदि आप शहरी क्षेत्र से है तो Urban का चुनाव करे और आगे बढे। 
  • अपने ब्लॉक का नाम चुनें
  • अगला स्टेप में आपको अपने चुने हुए जिला के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक की लिस्ट दिखाई पड़ेगा। यहाँ अपना ब्लॉक यानि की आप जिस ब्लॉक में निवास करते है उसे सेलेक्ट करना है।
  • ब्लॉक सेलेक्ट कर आगे बढे इसके बाद उस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट खुल जायेगा। इसमें से आपको अपना ग्राम पंचायत सेलेक्ट करना है। 
  • ग्राम पंचायत सेलेक्ट करने के बाद इस ग्रामपंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी आश्रित ग्राम की लिस्ट आ जाएगी। इसमें आपको अपना गांव को चुनना है।
  • इसका चयन करने के बाद आपके सामने New Ration Card 2023 List  खुल जायेगी। 
  • अब जो पेज खुलेगा आपको यहां पर अपने  नाम की खोज करनी होगी तथा उसमे अपने राशन कार्ड के नंबर पर क्लिक करना होगा,
  • क्लिक करने के बाद आपको आपका  राशन कार्ड  दिखा दिया जायेगा। 

तो अब यदि आप चाहे तो आसानी से इस राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते है। इस प्रकार आप सभी आवेदक व लाभार्थी आसानी से Bihar Ration Card List 2023 को चेक कर सकते है और इसका पूरा लाभ प्राप्त कर सकते है।


Ration Card Aadhar Card Link: आधार कार्ड को राशन कार्ड से ऑनलाइन कैसे लिंक करें?


राशन कार्ड निवास प्रमाण का सबसे पुराना रूप है, और इसे आधार से जोड़ने पर आपको धोखाधड़ी को रोकने के अलावा कई तरह के और भी लाभ प्राप्त होंगे। आधार कार्ड को राशन कार्ड से ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही तरीको से लिंक किया जा सकता है।

आप अपने आधार कार्ड को अपने राशन कार्ड से कैसे लिंक करें तथा ऐसा करने के लिए आपके पास किन किन आवश्यक दस्तावेजों की जरुरत होगी के बारे में बहुत सरल व् चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका नीचे दी गई है।


Also Read:👉Sauchalay Online Registration सरकार दे रही है शौचालय बनाने के लिए पूरे ₹12,000, ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन।। 


आप अपने आधार कार्ड को अपने राशन कार्ड से ऑनलाइन लिंक करने के लिए निचे बताये गए चरणों का पालन कर आसानी से करें-:

  • जिस राज्य के आप निवासी है उसके आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) पोर्टल पर जाएँ। 
  • इस पेज पर आधार को कार्ड से लिंक करने के विकल्प चुनें। 
  • अब जो पेज खुले उसमे सबसे पहले अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करें, और उसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें। 
  • अब आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना है। 
  • और जारी रखें/सबमिट वाले विकल्प को चुनें
  • अब आपके द्वारा डाले गए मोबाइल नंबर वाले फोन पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। 
  • इस ओटीपी को आधार राशन लिंक पेज पर दर्ज करें, और आपका अनुरोध दर्ज हो जाएगा। 
  • इस प्रक्रिया के पूरी होने पर आपको एक एस एम एस सूचना प्राप्त होगी।

आधार कार्ड को राशन कार्ड से ऑफलाइन लिंक करें


अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना है और आपका राशन कार्ड आपके आधार कार्ड से लिंक हो जायेगा।
 

  • सभी दस्तावेज़ को इकट्ठा कर निकटतम सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) या राशन की दुकान पर जाएँ
  • सभी दस्तावेजों को पीडीएस/राशन दुकानदार को जमा कर दे। 
  • आपके आधार कार्ड को सत्यापित करने के लिए, पीडीएस/राशन दुकान प्रतिनिधि फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण के लिए आपको अनुरोध कर सकता है। 
  • दस्तावेज़ जमा होने और फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण प्रक्रिया होने के बाद आपको एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा
  • आपको एक और एसएमएस प्राप्त होगा जिसमें बताया जाएगा कि आपका आधार कार्ड आपके राशन कार्ड से सफलतापूर्वक लिंक हो गया है। 

सुनिश्चित करें कि आपके पास परिवार के मुखिया और परिवार के प्रत्येक सदस्य के आधार कार्ड की एक फोटोकॉपी, सत्यापन प्रक्रिया के लिए मूल राशन कार्ड की प्रतियां, परिवार के मुखिया की एक पासपोर्ट आकार की फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेज हों। और यदि आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है तो बैंक पासबुक की एक प्रति।


Ration Card Aadhar Card Link Status राशन कार्ड आधार कार्ड लिंक स्थिति ऑनलाइन जांचें

यदि आपने भी नए राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक के लिए आवेदन किया है और वह लिंक हुआ है। और अब आप राशन कार्ड का  स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आपको नीचे बताये गए स्टेप्सों का पालन करना चाहिए। 

  • सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग/पीडीएस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करे।
  • अपने आवेदन की स्थिति जांचने के लिए आप अपने राशन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर या आधार नंबर का प्रयोग करें।
  • इसके दर्ज करने पर यह आपको आपके कार्ड की वर्तमान स्टेटस को बताएगा।
  • यदि आवेदन में कोई त्रुटि हुई है तो उसपर जानकारी का उल्लेख दिया होगा। त्रुटि की स्तिथि में आप इसे आसानी से सुधार भी उसी समय  कर सकते हैं। 
  • त्रुटि होने की स्तिथि में आपको अधिकारियों द्वारा लिंक को मंजूरी देने के लिए 5-6 दिनों तक प्रतीक्षा करना होगा।

 निष्कर्ष:  


इस आर्टिकल में हमने आप सभी को Bihar Ration Card List  के बारे मे विस्तार से बताया है। साथ ही हमने Ration Card List को Download करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में भी स्टेप दर स्टेप समझाया है, ताकि आप अपने राशनकार्ड की स्तिथि चेक व डाउनलोड कर सके और इसका लाभ प्राप्त कर सकें। बिहार राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करने की जानकारी हमारे सभी बिहार के निवासियों के लिए अति महत्वपूर्ण है। अगर आपको राशन कार्ड लिस्ट चेक करने में किसी तरह की परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में बेझिझक हमसे पूछ सकते है। हम आपको बहुत जल्दी रिप्लाई करेंगे।

आर्टिकल के अन्त में हमें यह उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा यदि ऐसा है और आपको लगता है की इसकी जानकारी आपके मित्र और रिश्तेदारों के लिए जरुरी है तो आप हमारे इस आर्टिकल को शेयर व कमेंट जरुर करे।


आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद, 




बिहार राशन कार्ड लिस्ट से जुड़े प्रश्न एवं उनके उत्तर:


1.प्रश्न: ग्राम पंचायत बिहार राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें?

उत्तर:  ग्राम पंचायत बिहार राशन कार्ड में अपना नाम देखने के लिए ऊपर बताये गए स्टेपो का अनुकरण करे। 

2.प्रश्न:  बिहार राशन कार्ड का वेबसाइट क्या है?

उत्तर:  बिहार राशन कार्ड का आधिकारिक वेबसाइट epds.bihar.gov.in है 

3.प्रश्न:  ऑनलाइन राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े ?

उत्तर: सबसे पहले आप अपने नजदीक के खाद्य आपूर्ति विभाग में जाना होगा और वहां से आपको फॉर्म प्राप्त करना है। फॉर्म में पूछी गयी सारी जानकारी को सही -सही भर दे और सदस्य से संबंध को दर्ज कर देना है। 

4.प्रश्न:  बिहार में राशन कितना मिलता है?

उत्तर: अंत्योदय राशन कार्ड पर एक परिवार को 35 किलो राशन मिलता है। बीपीएल परिवार वाले को राशन कार्ड पर 10 से 20 किलो तक राशन दिया जाता है।

5.प्रश्न:  बिहार में नया राशन कार्ड कैसे बनेगा?

उत्तर:  बिहार सरकार द्वारा बिहार राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी गई है। अब बिहार का कोई भी गरीबी रेखा से निचे का नागरिक घर बैठे इसके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से Bihar Ration Card Online Apply कर सकते हैं।

6.प्रश्न:  बिहार में राशन कार्ड के लिए कौन पात्र हैं?

उत्तर:  बिहार राशन कार्ड आवेदन के लिए आवेदनकर्ता को बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए। पूर्व में कोई राशन कार्ड नहीं होना चाहिए, यदि आपके पास पहले से है तो आप दुबारा राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते। वैसा गरीब परिवार/नागरिक जिनकी  शादी कुछ समय पहले हुई हो।

7.प्रश्न:राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें?

उत्तर: आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) पोर्टल पर जाएँ। आधार को कार्ड से लिंक करने के विकल्प चुनें। राशन कार्ड नंबर दर्ज करें, और उसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर, पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें। डाले गए मोबाइल नंबर वाले फोन पर एक ओटीपी प्राप्त होगाओटीपी को आधार राशन लिंक पेज पर दर्ज करें, और आपका अनुरोध दर्ज हो जाएगा।


महत्वपूर्ण सूचना:  इसी तरह के और केन्द्र या राज्य सरकार के द्वारा जनहित में जारी किये गए सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए आप चहेता वेबसाइट Hindi Bihar.Com पर विजिट करते रहे। जिसके माध्यम से हम सदा आपके समक्ष हमेशा नई जानकारी लेकर उपस्थित होता रहूँगा। तो आप सब अपना स्नेह और प्यार बनाये रखे और इस वेबसाइट को फॉलो करे।

 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.