Ration Card ekyc Status Check

क्या आपने अपना राशन कार्ड eKYC को पूरा किया है? अगर नहीं, तो आपके सरकारी योजनाओं का लाभ रुक सकता हैं। Ration Card Ekyc स्टेटस चेक करना बहुत जरुरी है। यह प्रक्रिया सही पात्र के पारदर्शिता को बढ़ाती है जिससे आपको समय पर लाभ मिलने में मदद करती है। सभी राशन कार्ड धारी को समय पर ई-केवाईसी को पूरा करना अनिवार्य है, अन्यथा आपका नाम राशन वितरण प्रणाली से हटाया जा सकता है। इस लेख में, हम Ration Card e-KYC Status Check की पूरी जानकारी को विस्तार से समझायेंगे, ताकि आप आसानी से इसका स्टेटस जांच कर सकें।

Ration Card ekyc Status Check

Ration Card eKYC Status Check: How to Do It Online:

राशन कार्ड गरीबो ( BPL परिवार ) को खाद्य उपलब्धता करने का कार्ड होता है। इसी कार्ड को आधार मान कर सरकार गरीबो को राशन वितरण करती है। समय-समय पर इसका अपडेट होना नए लोगो को जोड़ने और पुराने लोगो की जानकारी के लिए जरुरी होता है।

ऑनलाइन रूप से डाटा की जानकारी के लिए eKYC (Electronic Know Your Customer) एक डिजिटल प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से आपके राशन कार्ड को आपके आधार कार्ड से जोड़ा जाता है। जो यह सुनिश्चित करती है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता बनी रहे और अपात्र लोगों को इसका लाभ नहीं मिले। 


साथ ही, यह राशन कार्ड धारकों के लिए सुविधाजनक और समय को बचाने वाला तरीका है। आज के इस लेख Ration Card eKYC Status Check में हम इन्ही सारी जानकारियों को साझा करेंगे और जानेगे कि कैसे आप अपने स्टेटस को चेक कर सकते है।


Read Also: 👉 Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: गरीब परिवारों को 2025 तक मुफ्त गैस कनेक्शन।।


यदि आपका कार्ड आधार से लिंक नहीं भी है तो क्या करना चाहिए और इसे पूरा कर आप भविष्य में होने वाले किसी भी समस्या से बच सकते है। आप अपना राशन कार्ड eKYC स्टेटस चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:


राशन कार्ड eKYC स्टेटस चेक करने के आसान तरीके:


1. ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से:

2. मोबाइल ऐप का उपयोग करके: 
  • कई राज्य सरकारों ने राशन कार्ड से संबंधित सेवाओं के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं। 
  • ऐप डाउनलोड करें, लॉगिन करें और “eKYC Status” विकल्प पर जाएं।
3. राशन कार्यालय जाकर: 
  • नजदीकी राशन कार्यालय में जाएं।
  • अपने राशन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी प्रदान करें।
  • अधिकारी से अपना eKYC स्टेटस पूछें।

E-KYC Status क्या है और क्यों जरूरी है:

राशन कार्ड ई-केवाईसी एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जिसके माध्यम से कार्ड धारकों की जानकारी को डिजिटल सत्यापित किया जाता है। जिससे यह सुनिश्चित होता है, कि राशन कार्ड का लाभ सही और पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है अथवा नहीं।

बिहार में भी राज्य सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। जिसके बिना राशन कार्ड मान्य नहीं हो सकता है, और ऐसा होने पर आप सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे।


Bihar Ration Card E-KYC Status Check से आपको लाभ:

  • आपको घर बैठे आसानी से प्रक्रिया को पूरा करने का विकल्प मिलता हैं।
  • कार्यालय की लंबी भीड़ में इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इस क्रिया द्वारा आपका समय और मेहनत दोनों बचता हैं।
  • अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायक।

Ration e-KYC के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • ई-केवाईसी स्टेटस चेक हेतू आवश्यक :
  • राशन कार्ड नंबर: चेक करने से पहले अपना राशन कार्ड की संख्या तैयार रखें।
  • इंटरनेट एक्सेस: ऑनलाइन चेक करने क्र लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरुरत है।
  • ऑफिसियल वेबसाइट: ई-केवाईसी चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट का प्रयोग करें।

Online Ration e-KYC Status Check कैसे करें:

ऑनलाइन तरीके से राशन कार्ड की स्टेटस चेक जानने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

1.आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट AePDS पर विजिट करना होगा।
2.रिपोर्ट्स सेक्शन में जाएं: 
  • इसके होमपेज पर आपको “Reports” नाम से एक सेक्शन दिखाई देगा
  •  वहां RC Details वाले विकल्प चुनें।
3.मांगी जानकारी दर्ज करें:
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा 
  • उसमे अपने राशन कार्ड नंबर, तथा अन्य मांगी जरूरी विवरण भरे।
4.सर्च बटन क्लिक करें: 
  • जब सारी जानकारी भरदे तो “सर्च” बटन पर क्लिक करें।
5.स्टेटस चेक करें : 
  • आपके सामने कार्ड के ई-केवाईसी स्टेटस दिखाई देगा।

यदि “E KYC” लिखा दिखाई दे, तो कुछ नहीं करना है। आपकी ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। परन्तु यदि स्टेटस नहीं दिखता, तो आप अपने राशन डीलर से संपर्क कर सकते है।


ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर क्या करे:

यदि आपका ई-केवाईसी पूरा नहीं हुआ है, तो घबराने की बात नहीं है। आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर अपने kyc को पूरा कर सकते है।

सबसे पहले अपने राशन डीलर के पास जाय और अपनी समस्या रखे। ध्यान दे की आधार कार्ड और राशन कार्ड की फोटोकॉपी अवश्य साथ रखे।

आप जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा संधारित e-PoS मशीन से बिना किसी खर्च के (e-KYC) आधार सीडिंग माध्यम से करा सकते हैं।

Note:  डीलर के पास राशन कार्ड के ई केवाईसी कराने के लिए कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों को डीलर की दुकान पर जाना होगा जहाँ बायोमेट्रिक अंगूठा से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण होगी। ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए राशन डीलर दस्तावेज के आधार पर आपकी मदद करेंगे।


Ration e-KYC की अंतिम तिथि:

ऐसे तो केवाईसी के लिए सरकार समय- समय पर तिथि की घोषणा करती रहती है। आपको इसकी सुचना रखनी पड़ेगी। फिलहाल राशन कार्ड के ई-केवाईसी के लिए अंतिम तारीख फरवरी 2025 तक बढ़ा दी गई है।

अतः आप इससे पहले अपना ई-केवाईसी अवश्य करवा लें, वर्ना आपका राशन कार्ड बंद हो सकता है। जिससे अन्य लाभ मिलने में दिक्कत होगी।


Ration e-KYC Status Check: Important Link:

Check E-Kyc Status Link: Click Here

Status Official Website: Click Here


ध्यान देने वाले महत्पूर्ण जानकारी: KYC Status Check आप हमेशा सरकारी वेबसाइट पर ही करें। किसी भी प्रकार के संदिग्ध लिंक या गलत वेबसाइट का चुनाव नहीं करे। अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से भी साझा नही करें अन्यथा धोखा हो सकता है।


राशन कार्ड सम्बंधित आम समस्याएं और उनके समाधान:

1.eKYC फेल हो गया है:

इसका मुख्य कारण आधार में गलत जानकारी या मोबाइल नंबर लिंक नहीं होना सकता है ।इसके समाधान के लिए अपना आधार विवरण अपडेट करें और फिर से eKYC कराएं।

2.स्टेटस पेंडिंग दिखा रहा है:

इसके लिए कारण या तो पूरी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई होगी या कोई तकनीकी समस्या होगी।जिसके समाधान के लिए कुछ दिन इंतजार करना है या सम्बंधित कार्यालय से संपर्क करें।

3.e-KYC प्रक्रिया में त्रुटि:

किसी अन्य प्रकार के समाधान हेतू इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें या इसकी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करें।


निष्कर्ष:

राशन कार्ड eKYC स्टेटस को चेक करना अब बेहद आसान और सरल है। ऐसा करने से आपका राशन कार्ड की वर्तमान स्तिथि का पता चलता है और आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में किसी प्रकार के रुकावट का सामना नहीं करना पड़ता है। अतः आप अपने राशन कार्ड का eKYC स्टेटस समय-समय पर चेक करते रहे और मिलने वाली लाभ में आने वाली किसी भी समस्या से बचें।


आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,


Ration Card ekyc Status Check FAQ:


प्रश्न: क्या eKYC के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है?

उत्तर: हां, eKYC प्रक्रिया के लिए आधार कार्ड जरूरी है।


प्रश्न: eKYC स्टेटस चेक करने में कितना समय लगता है?

उत्तर: स्टेटस चेक करना एक मिनट में हो सकता है, यदि आपके पास सही जानकारी हो।


प्रश्न: क्या eKYC मुफ्त है?

उत्तर: हां, eKYC प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त है।


प्रश्न: eKYC स्टेटस चेक करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

उत्तर: आपका राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर, और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।


सूचना:  इसी तरह के अन्य पुरानी तथा नई सरकारी कल्याणकारी योजना के बारे जानकारी के लिए हमारा प्रयास जारी है. ताकि आप तक सटीक एवं सत्यपरक जानकारी आप सभी पाठकों तक पहुंचाते रहे। अगर हमारा यह लेख आपको अच्छा लगा है, तो अपने मित्रों तथा रिश्तेदारों में शेयर जरुर करे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.